फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इरिगेशन रॉक स्टार और सिंचाई यांत्रिक किंग्स इलेवन में आज होगी खिताबी भिड़ंत

Fri, 05 Jan 2024 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रही इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग (आईडीसीएल) में इरिगेशन रॉक स्टार और सिंचाई यांत्रिक किंग्स इलेवन टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच रेड राइडर्स इलेवन और इरिगेशन रॉक स्टार के बीच खेला गया। इरिगेशन रॉक स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रेड राइडर्स इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 223 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में इरिगेशन रॉक स्टार टीम के बल्लेबाजों ने 15.1 ओवरों में सात विकेट खोकर सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। इरिगेशन रॉक स्टार के खिलाड़ी वसीम को प्लेयर ऑफ द मैच पुररकार से सम्मानित किया गया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इरिगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर की पूरी टीम 31 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंचाई यांत्रिक किंग्स इलेवन ने बल्लेबाज भानु प्रताप के नाबाद दस एवं प्रशांत रायकवार के दस रन की बदौलत एक विकेट से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सिंचाई किंग्स इलेवन टीम के खिलाड़ी पवन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता उमेश कुमार, विजय कुमार, सहायक अभियंता राकेश कुमार, दीपांकर, सौरभ वर्मा, स्पोर्ट्स क्लब के मुख्य संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, संरक्षक रजनीश चतुर्वेदी, अध्यक्ष षष्टेश्वर नाथ, सचिव विकास राय, उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, कोषाध्यक्ष भारत भूषण पटैरिया, प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, योगेंद्र खेर, दिनेश भार्गव, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें