झांसी। द वुड्स हेरिटेज स्कूल में आयोजित हस्त शिल्प प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडलों से अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। किसी ने स्ट्रॉ से फोटो फ्रेम, चूड़ियों की बास्केट, गुब्बारे से क्रिसमस ट्री, सिलवर पेपर पेंटिंग तो किसी ने मेकरम से बने बैग, पत्थराें की कलाकृति, वेस्ट कार्ड के बने बुक शेल्फ , सीमेंट और मिट्टी की आकृति प्रस्तुत की।
कक्षा नर्सरी के बच्चों ने क्रिसमस ट्री व रुई के खरगोश बनाए। कक्षा दो के आदित्य अग्रवाल, दिव्यांशी वर्मा, समर सोनी ने पत्थरों की कलाकृति, रेलगाड़ी बनाई। कक्षा तीन की प्रियल, अर्शिया अली, अग्रिम सेन, आरिब खान, शबाना अहमद ने लोहे से पेड़, गुब्बारे से घोंसले, कप प्लेट बनाए। कक्षा चार की अंशिका सिंह, अरबिया, महिमा रैकवार, जाह्नवी राय, आराध्या गुप्ता, अदिलक्ष्य अग्रवाल ने मोतियों और सुतलियों की आकृतियां, अंडे की प्लेट से गुलदस्ता बनाया।
कक्षा पांच की मुहिब गुलजार, देव यादव, भवेश कुमार, आर्या, माही, एंजिल सिंह, आरिफ खान, ख्याति वर्मा, अनुष्का कुशवाहा ने पहिए के सोफे, कागज के पेड़, गत्ते की नाव बनाए। कक्षा छह के अनुराग, पारुल जैन एवं स्मृति सिंह ने ड्राइ फ्रूट के बाक्स, लव नेचर थीम पर समुद्र तट की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। नैंसी यादव, निधि कुशवाहा, अंशिका बुंदेला, यशिका तिवारी, संस्कृति राय ने मिट्टी की आकृतियां बनाईं। अंशिका यादव, संचित जोशी एवं अदिति ने मॉडल बनाकर बढ़ रहे प्रदूषण के बारे में बताया और जंगल बचाने, हरियाली बढ़ाने के लिए जागरूक किया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पेपर से बने छाते व सेल्फी फोटो फ्रेम रहे। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। चेयरमैन नीरज खत्री, प्रधानाचार्य तबरेज खान, उप प्रधानाचार्या कावेरी मोइत्रा, अध्यापिका शीरीन खान, दिलशाद, तमन्ना खान, विवृति नागवानी मौजूद रहे।