फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : कलयुगी बाप ने एक माह की बेटी की गला घोंटकर की हत्या

Sat, 30 Nov 2019 08:35 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना इलाके के राजगढ़ के वीरू नगर निवासी बीरबल ने अपनी एक माह की बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। पिता ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब बच्ची की मां घर से बाहर काम करने गई थी। घर पर हत्यारा पिता और बेटी अकेले थे। 
विज्ञापन


मां के लौटने पर पिता बच्ची के शव के पास बैठा मिला। मां के चीख पुकार मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस ने आरोपी पिता बीरबल को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। हत्यारे पिता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें