अपने घर में सैनिटाइजर स्टैंड लगा कर हर आनेजाने वालों के हाथ सैनिटाइज कराते अनूप गर्ग। अमर उजाला
झांसी। ओमशांति नगर निवासी अनूप गर्ग (48) कोरोना के दौर में अपने घर के पहरेदार बन गए हैं। उन्होंने घर आने वाले लोगों के लिए गेट पर ही हाथ सैनिटाइज करने वाली मशीन रखवा दी है। सैनिटाइजेशन के बाद ही वह बाहरी व्यक्ति को घर में दाखिल होने देते हैं। इसके अलावा अपने तीन पड़ोसियों को भी यह मशीन मंगवाकर दी है।
कोरोना के दौर में लोग विशेष सावधानी बरत रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं अनूप गर्ग। अनूप के परिवार में पत्नी रश्मि गर्ग, बेटी कनन और बेटे अयांश, आराध्य हैं। किसी भी परिवार के सदस्य के बाहर से घर लौटने पर उन्होंने पहले गेट पर रखी सैनिटाइजर मशीन से हाथ सैनिटाइज करने की बात कह रखी है। परिवार के सभी सदस्य उनकी बात का पालन भी करते हैं। वहीं, घर आने वाले हर व्यक्ति का भी पहले वह गेट पर ही हाथ सैनिटाइज कराते हैं, फिर आने देते हैं। उनका कहना है कि कोरोना के दौर में सभी व्यक्ति को खुद की सुरक्षा स्वयं ही करनी है। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक ऐसे ही कोरोना से बचा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने अपने तीन पड़ोसियों को भी ऐसी ही मशीन मंगवाकर दी है। वह लोगों को नियमित मास्क पहनने की भी सलाह दे रहे हैं। खानपान का भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।