फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के हाथ बनेंगे हथियार

Sun, 23 Aug 2015 11:26 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत बेटियों को खुद की सुरक्षा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें एक्सपर्ट उन्हें आत्मरक्षा के तरीके बताएंगे। पहला कैंप सोमवार को महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में शुरू होगा, जिसका शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी करेंगे।
विज्ञापन




आज के दौर में महिला सुरक्षा एक बढ़ी चुनौती बनी हुई है। आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी आदि के मामले सामने आते रहते हैं। इन घटनाओं से निपटने के लिए उन्हें किसी सहारे की जरूरत न पड़े, बल्कि वह खुद इसका मुंह तोड़ जवाब दे सकें, इसके लिए अमर उजाला की ओर से आधा दर्जन बालिका विद्यालयों में 15 दिवसीय ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ आयोजित किए जा रहे हैं।



इन कैंपों में स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कराटे एक्सपर्ट उन्हें बताएंगे कि वह किस तरह से अपने हाथों को हथियार बना सकती हैं? अपने पेन, बैग, दुपट्टा, रुमाल आदि चीजों के सहारे उन्हें बदमाशों को मुंह तोड़ जवाब देने के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा शारीरिक क्षमता में वृद्धि को खान-पान व व्यायाम की भी जानकारी दी जाएगी। पहला कैंप महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रात: 10 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


यह देंगे प्रशिक्षण
झांसी। ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ में बालिकाओं को जाने माने कराटे एक्सपर्ट मेवालाल राजपूत (चौथा दान ब्लैक बेल्ट) की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीम में विशेषज्ञ शाहीन परवीन, पिंकी रायकवार, चंचल यादव, पूजा यादव व स्नेहलता शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें