फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति से जम्मूतवी के बीच हमसफर एक्सप्रेस

Sat, 17 Jun 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

तिरुपति से जम्मूतवी के बीच नई साप्ताहिक एसी ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस का 26 जून से नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन झांसी से होकर गुजरेगी।
इसमें ट्रेन नंबर 22705 हमसफर एक्सप्रेस तिरुपति से हर मंगलवार को शाम 5.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन  अगले दिन रात तीन बजे झांसी आएगी। यह ट्रेन जम्मूतवी रात 9.10 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 22706 हमसफर एक्सप्रेस जम्मूतवी से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन झांसी रात 12.10 बजे आएगी। यह ट्रेन तिरुपति अगले दिन 11.25 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को झांसी के अलावा गुंटकल, अडोनी, रायचूर, लिंगापल्ली, सिकंदराबाद, काजीपेट, बल्लारशाह, सेवाग्राम, नागपुर, हबीबगंज, बीना, पलवल, दिल्ली सफदरगंज, पानीपत, राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, लुधियाना और जालंधर कैंट स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

इस ट्रेन में 16 थर्ड एसी समेत कुल 19 कोच लगेंगे।

दस ट्रेनों में पकड़े 986 अनियमित यात्रा के मामले
झांसी। रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे के नेतृत्व में उरई स्टेशन पर किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान राप्तीसागर एक्सप्रेस, उद्योगकर्मी एक्सप्रेस, इंटरसिटी, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, झांसी- कानपुर पैसेंजर समेत दस ट्रेनों से 986 बिना टिकट, बिना बुक लगेज और गंदगी फैलाने के 986 मामले पकड़े गए।
विज्ञापन

संबंधित यात्रियों से 3.45 लाख शमन शुल्क वसूल किया गया। चेकिंग में सहायक वाणिज्य प्रबंधक सीमा तिवारी, आरके शाक्या, ज्ञान सिंह, सोहन लाल, अभिषेक सेंगर और नवीन श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें