फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दो नंवबर से

Wed, 28 Oct 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिषदीय स्कूलों में अक्तूबर में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब दो से सात नवंबर तक होंगी। बीएसए कार्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए जो परीक्षा व्यवस्था लागू है, उसके अंतर्गत दो सत्रीय परीक्षाएं क्रमश: अगस्त व दिसंबर में तथा अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्तूबर एवं वार्षिक परीक्षा मार्च में की जानी है।

यानी शैक्षिक सत्र में चार बार विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन होगा। इन परीक्षाओं में लिखित के अलावा विषयवार मौखिक परीक्षा को भी वरीयता दी गई। वहीं अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं की लिखित परीक्षा के लिए मुद्रित प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को नि:शुल्क दी जानी हैं।
विज्ञापन


वहीं विभागीय सूत्रों के मुताबिक निदेशालय द्वारा अक्तूबर की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए अभी तक कोई परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं करने से विभाग को स्वत: यह परीक्षा कार्यक्रम तैयार करना पड़ा। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। अप्रैल से अक्तूबर तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे।

यह मॉडल प्रश्न पत्र ब्लाक एवं एनपीआरसी द्वारा तैयार किए जाएंगे। वहीं बजट के अभाव में विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिल सकेंगी। विभाग के मुताबिक अनुश्रवण के लिए जनपद एवं ब्लाक स्तर पर टीमें गठित कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें