फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान युवक ने फांसी लगाई, मौत

Wed, 28 Oct 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन हजार रुपये की उधारी ब्याज समेत 14 हजार रुपये नहीं चुकाने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रेमनगर थानांतर्गत नारईपुरा निवासी सत्येंद्र कुमार जोशी ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उसके भाई मनोज कुमार जोशी (28) ने नगरा निवासी कमल सिंह से तीन हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। आरोपी ने ब्याज लगाकर कुल धनराशि 15 हजार रुपये कर दी, जिसमें से भाई ने एक हजार रुपये चुका दिए।

शेष 14 हजार रुपये चुकाने थे। सोमवार की सायं आरोपी कमल सिंह अपने साथी राजा सिंह के साथ उसके नारईपुरा स्थित घर पर आए और उधारी नहीं चुका पाने पर उसे गालियां देते हुए मारपीट कर दी। सूचना पर सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचा और मामला रफादफा कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने मनोज से अभद्र भाषा में धमकी देते हुए कहा कि यदि उधारी नहीं चुकाई तो वह जान से मार डालेंगे, इसके बाद आरोपी चले गए। कुछ देर बाद परेशान मनोज ने अपनी पत्नी को ऊपर छत पर भेज दिया और स्वयं कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब पत्नी छत से उतरकर आई तो कमरा अंदर से बंद देख अनहोनी की आशंका पर चीखपुकार मचाने लगी।

मौके पर पहुंचे परिजन और आसपास के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उसे फांसी से फंदे पर लटका देख सन्न रह गए। इसकी जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सत्येंद्र कुमार ने उक्त आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें