फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रांसफार्मर खराब होने से एक साल से गुल है आधे गांव की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे विकासखंड गुरसराय की ग्राम पंचायत लोड़ी के निवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरसराय। गुरसराय विकासखंड की ग्राम पंचायत लोड़ी के निवासी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। गांव के लगभग आधे हिस्से की बिजली लगभग एक साल से गुल है। पानी का भी यहां संकट बना हुआ है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी यहां ठीक नहीं है। इसके अलावा बारिश में यहां जल भराव की समस्या भी खड़ी हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद, व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत लोड़ी में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। लेकिन, इनमें से एक खराब पड़ा हुआ है, जिससे लगभग आधे गांव की बिजली एक साल से गुल है, जिससे यहां अब भी लोगों को रात में लालटेन का सहारा लेना पड़ जाता है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन डाली जा चुकी है। लेकिन, सभी को नलों के कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। गांव के जिन लोगों ने नलों के कनेक्शन ले रखे हैं, उन्हें भी नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। जबकि, गांव का भूजल खारा है, ऐसे में लोगों को पेयजल का इंतजाम करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। गांव के पीपल बस्ती मोहल्ले में थोड़ी भी बारिश होने पर जल भराव हो जाता है। जबकि, बरसात के दिनों में पीपल बस्ती जलमग्न नजर आती है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है। गांव की सुरक्षा को लेकर भी लगातार अनदेखी जारी है। यदा-कदा ही यहां पुलिस गश्त के लिए पहुंचती है। ग्राम पंचायत में सामुदायिक विवाह घर की भी दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000

एक नजर में...

ग्राम पंचायत का नाम - लोड़ी
ग्राम पंचायत की आबादी 1800

ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या 1150

0000

समस्याएं...

- एक साल से ट्रांसफार्मर है खराब, बदला नहीं गया।

- खेल का मैदान अतिक्रमण की चपेट में हैं।

- नियमित रूप से नहीं होती जलापूर्ति।

- विद्यालय और गोशाला में नहीं है दीवार।

- पानी की निकासी के समुचित इंतजाम न होने से होता है जल भराव।

0000

बीते चार साल की उपलब्धियां...

- श्मशान घाट का निर्माण हुआ।

- कचरा संग्रहण केंद्र का निर्माण हुआ।

- गोशाला में टिन शेड और भूसा घर बनाया गया।

- अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण किया गया।

- सीसी व 150 एपेक्स सड़कें बनाई गईं।

0000

फोटो-

ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए गए हैं। कुछ कार्य प्रस्तावित भी हैं, जिन पर काम जल्द शुरू किया जाएगा।

- छोटेलाल, ग्राम प्रधान

00

फोटो-

गांव में नलों में नियमित पानी नहीं आता है। जबकि, गांव का पानी खारा है। ऐसे में पेयजल के इंतजाम के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

- हरी सिंह, पूर्व प्रधान

00

फोटो-

ग्राम पंचायत में खेल का मैदान नहीं है। इसके लिए जो स्थान प्रस्तावित है, उस पर कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। विद्यालय की दीवार भी टूटी हुई है।

- मानवेंद्र

00

फोटो-

गांव में जलापूर्ति नियमित की जाए। इसके अलावा गांव में सामुदायिक विवाह घर का निर्माण किया जाना भी जरूरी है, इससे लोगों को सुविधा होगी।

- राजाराम

000

वर्जन
स्कूल की दीवार के लिए प्रयास किया जा रहा है। जलभराव वाले स्थान पर पुलिया ग्राम निधि से स्वीकृति हो चुकी है। स्कूल में जल्द एपेक्स लगाए जाएंगे। - रविंद्र निरंजन, ग्राम सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें