फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलजीवन मिशन की टीम आई, बिना निस्तारण करे लौट गई

विज्ञापन
विज्ञापन
- पलरा में पीने के पानी के लिए वर्षों से हालात बेकाबू, मात्र बीस फीसदी आबादी को ही मिल रहा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। ग्राम पंचायत पलरा में बुधवार को जलजीवन मिशन की उच्च स्तरीय टीम ने गांव में जलजीवन मिशन के कामों का निरीक्षण किया। जिसमें टीम खामियों का बिना निस्तारण किए ही वापस लौट गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है, उनका कहना है कि जलजीवन मिशन के तहत अबतक पानी मिलना सुलभ नहीं हो पाया है।
जलजीवन मिशन की टीम में एडीएम नमामि गंगे महोबा मुईन इस्लाम, अधिशासी अभियंता ललिता सिंह, परियोजना प्रबंधक सैम पैत्रिक शामिल रहे। टीम ने पंचायत पलरा में निरीक्षण किया, जिसमें लोगों ने बताया कि महज 20 प्रतिशत आबादी को ही पानी मिल रहा है। 80 प्रतिशत आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की बातों काे सुनकर टीम समस्याओं का निस्तारण कराए बिना ही बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सुम्मेर, ग्राम प्रधान पलरा रामप्रताप का कहना है कि जो भी टीम गांव में निरीक्षण के लिए आती है, वह खानापूर्ति करके चली जाती है, बुधवार को जो टीम आई उसने जनता से फीडबैक नहीं लिया है, न ही उनसे समस्या पूछी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें