झांसी। बुधवार को मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब इलाइट चौराहा स्थित एक होटल में हेयर स्टाइल सेमीनार में हिस्सा लेने के लिए आए। इस दौरान उन्होंने लोगों को आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी। बताया कि युवाओं में बालों को लेकर काफी क्रेज हो गया है। उन्होंने कहा कि बाल जवां तो दिल जवां हो जाएगा।
कार्यशाला में बताया कि बालों को रोजना शैंपू से धोना चाहिए। लेकिन शैंपू करने से महज आधा घंटा पहले बालों में तेल लगाने से बाल काफी मुलायम और स्वस्थ्य रहते हैं। आज के दौर में हर कोई स्टाइलिश बाल रखने को आतुर है। बातचीत में उन्होंने बताया कि शिक्षा ही तरक्की का आधार है। कहा कि सैलून में बालों के अलावा त्वचा और मेकअप का भी कार्य काफी महत्वपूर्ण है। मौजूद लोगों को बताया की लॉकडाउन के दौरान लोगों ने बालों की ओर ध्यान देना काफी कम कर दिया था। जिसके चलते आज लोगों के बाल काफी बेजान हो गये हैं जिसके चलते बालों की अधिक देखरेख करनी पड़ रही है। कार्यक्रम का संचालन अंजली द्विवेदी व राजा द्विवेदी ने किया।