फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रिश्तेदारों के साथ चाय पी, कुछ देर बाद दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भतीजे की बरात लौटकर आने के दूसरे दिन ग्रामीण ने शादी घर में मौजूद रिश्तेदारों संग सुबह चाय पी, नाश्ता किया। इसके कुछ देर बाद उसने कमरे में जाकर रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन निवासी लखन पाल (65) बृहस्पतिवार सुबह घर के अंदर कमरे में म्यांरी पर लगे पंखे के कुंदे पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। आनन फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र शिशुपाल के मुताबिक उसके पिता लखनपाल के बड़े भाई भागीरथ के पुत्र इंद्रपाल की शादी थी। बुधवार को बरात लौटकर आई थी। घर पर सभी रिश्तेदार मौजूद थे और शादी के बाद वाले कार्यक्रम चल रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह लखनपाल सोकर उठे और रिश्तेदारों व परिजन संग चाय पीने के बाद नाश्ता किया था। इसके बाद वह कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब रिश्तेदार कमरे में गए तो यहां वे म्यांरी से रस्सी के फंदे पर लटके मिले। संवाद৽
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें