फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर रोड एवं कानपुर रोड पर दौड़ेगी लाइट मेट्रो, तय हुआ रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के भीतर लाइट मेट्रो लाइन बिछाने के लिए राइट्स कंपनी ने प्रारंभिक सर्वे शुरू कर दिया है। यह लाइट मेट्रो लाइन ग्वालियर रोड और कानपुर रोड पर बिछाई जाएगी। जेडीए अफसरों के मुताबिक दोनों रूटों पर मेट्रो लाइन की कुल लंबाई करीब बीस किलोमीटर होगी। पहले फेज का काम अगले साल तक आरंभ हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट ने मई माह में झांसी में लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। केंद्रीय निर्माण एजेंसी राइट्स लिमिटेड को इसका काम सौंपा गया। करीब दो माह बाद अब राइट्स ने प्रारंभिक सर्वे शुरू किया है। जेडीए अफसरों के मुताबिक प्रारंभिक सर्वे के लिए बीस किलोमीटर लंबे रूट को चयनित किया गया है। ग्वालियर रोड और कानपुर रोड पर यह मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। हालांकि प्रारंभिक सर्वे के बाद इस रूट पर स्टेशन समेत ठहराव आदि चिन्हित किए जा सकेंगे। ट्रैफिक लोड के मुताबिक यहां स्टेशन बनेंगे। दीपावली तक यह सर्वे पूरा कर लिया जाना है। इसके बाद दिसंबर माह तक डीपीआर तैयार किया जाएगा। जेडीए अफसरों ने अगले साल तक काम आरंभ होने की उम्मीद जताई है।
करीब दो हजार करोड़ होंगे खर्च
लाइट मेट्रो की लागत मेट्रो की लागत से काफी कम होती है। सामान्य तौर पर मेट्रो लाइन बिछाने में खर्च करीब 250 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर होता है वहीं, अंडरग्राउंड लाइन से ले जाने पर यह लागत बढ़ जाती है। इतनी भारी भरकम लागत को देखते हुए ही झांसी में लाइट मेट्रो को मंजूरी दी गई। जेडीए अफसरों का कहना है कि लाइट मेट्रो की लागत कम होती है। प्रति किलोमीटर इसमें करीब 200 करोड़ रुपये ही लागत आती है। पूरे प्रोजेक्ट की लागत का सटीक आकलन डीपीआर तैयार होने के बाद किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। दिसंबर तक सर्वे समेत डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। डीपीआर में अंतिम तौर पर मेट्रो रूट तय होगा।
आलोक यादव
उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें