फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर आयी श्री गुरु नानक प्रकाश जागृति यात्रा

विज्ञापन
गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर भोपाल से झांसी आई श्रा गुरु नानक प्रकाश जागृति यात्रा में शामिल प?
विज्ञापन
महानगर में श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

झांसी। श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा का आगमन रविवार को झांसी में देर शाम हुआ। सिख समाज सहित सभी अन्य धर्मों के श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। ओरछा तिगैला के समीप महाराजा मैरिज गार्डन में रात में कीर्तन एवं लंगर का आयोजन हुआ। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक अगस्त को भोपाल से शुरू हुई श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा ज्ञानी इंद्रपाल सिंह एवं पंच प्यारे की अगुवाई में छतरपुर से होकर झांसी आयी। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और देश की खुशहाली की कामना की। महाराजा मैरिज गार्डन में रात में कीर्तन हुआ। संगत ने सतनाम वाहे गुरु वाहे गुरु का जाप किया। रात में गुरु का लंगर हुआ। इस अवसर पर कंवलजीत सिंह भामरा, दिलबाग सिंह, सर्वजीत सिंह कोहली, परमजीत सिंह मन्नी सरदार, सतप्रीत सिंह खेड़ा, परमजीत सिंह, आईपी सिंह, बलवीर सिंह सलूजा, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें