फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा का जगह-जगह स्वागत

विज्ञापन
श्रीगुरुनानक देव साहिब के प्रकाश पर्व पर भोपाल से झांसी आई श्री गुरु नानक प्रकाश जागृति यात्रा म
विज्ञापन
गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा का जगह-जगह स्वागत
विज्ञापन

झांसी। श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भोपाल से आयी श्री गुरुनानक प्रकाश जागृति यात्रा ने सोमवार को महानगर में भ्रमण किया। यात्रा का जगह - जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेका और सतनाम वाहे गुरु का जाप किया। वहीं गुरु के लंगर में प्रसाद छका। यात्रा दोपहर बाद दतिया - ग्वालियर के लिए रवाना हो गई।
एक अगस्त को भोपाल से शुरू हुई यात्रा छतरपुर से हातेे हुए रविवार को झांसी आई। इसके बाद रात को विश्राम के बाद सोमवार को झोकनबाग गुरुद्वारा पहुंची। यहां रागी जत्था भाई निर्मल सिंह व साथियों ने गुरु वाणी का कीर्तन किया। इसके बाद लंगर हुआ। गुरुद्वारा से पुन: शुरू हुई यात्रा इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा से होते हुए सीपरी गुरुद्वारा में पहुंची। यात्रा में पंच प्यारे एवं बसों में सवार श्रद्धालु थे। सबसे आगे युवा नगाढे़ एवं रमतूला बजा रहे थे। सिख समाज सहित सभी अन्य धर्मों के श्रद्धालुओं ने जगह - जगह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं युवाओं ने यात्रा के स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी की। खालसा स्कूल के बच्चे यात्रा में बैंड बजाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी गुरुद्वारा में गुरु वाणी कीर्तन अवसर पर गुरुद्वारा टेकरी साहिब भोपाल के हैंड ग्रंथी इंदरपाल सिंह ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी ने बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों एवं उनके साथ समान व्यवहार करने के लिए बहुत कार्य किए थे, जो आज भी अनुकरणीय है। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलें और अपने जीवन को सुखहाल बनाएं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सभी धर्मों के अनुयायियों को शांति एवं प्रेम का संदेश देती है। इस मौके पर भाई परमजीत सिंह, दिलबाग सिंह भुसारी, सर्वजीत सिंह कोहली आदि का सम्मान किया गया। गुरुद्वारा टेकरी साहिब भोपाल के प्रधान परविंदर सिंह ने झांसी की सिख संगत को रोपने के लिए पौधे दिए। इस अवसर पर गुरुद्वारा झोकनबाग, गुरुद्वारा सीपरी की प्रबंध कमेटियों ने प्रधान परविंदर सिंह, सेक्रेटरी अमरीक सिंह को स्मृति चिह्न प्रदान किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे यात्रा बीकेडी चौराहा से होकर दतिया के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर ज्ञानी महेंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह भामरा, बलजीत सिंह, परमजीत सिंह मन्नी, सतप्रीत सिंह खेड़ा, आईपी सिंह, बलवीर सिंह सलूजा, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, चंद्र प्रकाश नैनवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें