फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु अर्जुन देव को किया नमन, गुरुद्वारों में टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में सुबह कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेकते हुए देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारों एवं कई अन्य स्थानों पर कच्ची लस्सी छबील का भी वितरण हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारा सीपरी में ज्ञानी महेंद्र सिंह और सतप्रीत सिंह खेड़ा ने गुरुवाणी कीर्तन किया। ज्ञानी महेंद्र सिंह ने सिख इतिहास के प्रथम शहीद गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दिलबाग सिंह भुसारी, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, कमलजीत सिंह भामरा, हरमीत सिंह नंदा, देवेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह मौजूद रहे। गुरुद्वारा नगरा में ज्ञानी अमनदीप सिंह और गगनदीप सिंह के जत्थे ने कीर्तन किया। इस अवसर पर प्रधान इंद्रपाल सिंह खनूजा, गुरजीत सिंह खनूजा, इकबाल सिंह, सतनाम सिंह, मंगल सिंह, अमरजीत सिंह मौजूद रहे। झोकन बाग पर ठंडी लस्सी का प्रसाद वितरण किया गया। सरदार परमजीत सिंह मन्नी ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी को शहीदों का सरताज कहा जाता है। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, उदय लोहारी, प्रतिपाल सिंह, सरदार तलविंदर सिंह, अमरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें