फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीयूईटी में गुरसराय के कृष को मिले 936 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) की परीक्षा में गुरसराय की टीचर्स कॉलोनी के कृष तिवारी ने 93.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इससे दिल्ली के तीन नामचीन कॉलेजों में दाखिला का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

देश की सेंट्रल और राज्यों के बड़े विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) सीयूईटी परीक्षा कराता हैं। इसमें पास होने के बाद विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज में दाखिला होने का पात्र हो जाता है। शुक्रवार को एनटीए ने सीयूईटी का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें गुरसराय के कृष तिवारी को एक हजार अंक में से 936 अंक मिले हैं। कृष के पिता रामगोपाल तिवारी किसान हैं। वह अब दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज, श्रीराम कॉलेज और सेंट स्टीफन में दाखिला के लिए आवेदन करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें