फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन दिन बाद आई बरुआसागर में बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर। बरुआसागर के कई मोहल्लों की बिजली मंगलवार की रात से गुल थी, जिससे लोगों को हाल बेहाल बना हुआ था। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम भी लगाया था। शुक्रवार की रात विद्युत व्यवस्था बहाल हो पाई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार की रात ट्रक की टक्कर से बरुआसागर में बिजली के नौ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे अंबेडकरनगर, इंदीवरनगर, सिनौनिया फाटक समेत कुछ अन्य क्षेत्रों की बिजली ठप हो गई। हजारों लोग बिजली जाने से परेशान हो गए। बारिश के सीजन में बिजली न मिलने से गांव में अंधेरा पसर गया था। जलापूर्ति भी बाधित हो गई थी। लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित बने हुए थे। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया था। तब कहीं जाकर शुक्रवार की रात बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता रमाकांत दीक्षित ने बताया कि खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। बारिश होने के चलते कार्य में व्यवधान हुआ। सुधार कार्य पूर्ण कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें