फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काैशाम्बी प्रकरण में कूदा गुुलाबी गैंग, आरोपियों को बचाने का आरोप

Mon, 16 Jun 2025 08:17 PM IST
सचिन सोनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दाैरान साेमवार को गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत पाल ने कौशाम्बी में कथित दुष्कर्म एवं आत्महत्या के बीच उलझे विवाद को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। कौशाम्बी में कथित दुष्कर्म एवं आत्महत्या के बीच उलझे विवाद को लेकर गुलाबी गैंग ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है। सोमवार को झांसी आईं गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत पाल ने कहा भाजपा राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए। पीड़िता को न्याय दिलाने गुलाबी गैंग की कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगी। 20 जून को वह प्रयागराज जाकर पीड़िता से मिलेंगी। अब न्याय के लिए आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन


20 जून को प्रयागराज जाएंगी गुलाबी गैंग से जुड़ी महिलाएं

सीपरी बााजर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान अध्यक्ष संपत पाल ने पुलिस के साथ सरकार की भूमिका पर भी नाराजगी जाहिर की। पुलिस दबाव में आकर दुष्कर्म की बात झुठला रही है। पुलिस की लापरवाही से आरोपी युवक के पिता ने सुसाइड किया। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जबकि निर्दोष ग्राम प्रधान को गलत तरीके से फंसाने की कोशिश हो रही है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए संपत पाल ने दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यहां उन्होंने आंदोलन को लेकर रणनीति भी तय की। उन्होंने बताया 20 जून को गुलाबी गैंग की सदस्य पीड़िता को न्याय दिलाने प्रयागराज के कंपनी बाग में जमा होंगी। पुलिस ने अगर पीड़िता से मिलने में रुकावट डाली तब अंजाम बुरा होगा। भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला है। भाजपा राज में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़ गए। पीड़िता को न्याय न मिलने पर यह लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला कमांडर हाजरा रब, सीमा रजक, प्रतिमा ओझा, भावना कुशवाहा, रोशन आरा, छाया बरार समेत दर्जनों महिला सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें