फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नशे में धुत युवक ने भगवान की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, प्रशासन ने रातोंरात नई मूर्ति कराई स्थापित

Mon, 16 Jun 2025 05:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोंठ (झांसी)

सार

घटना की खबर पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने आरोपी को पकड़ने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा में रविवार रात करीब 12 बजे नशे में धुत व्यक्ति ने मोहल्ला कुरयाना में मातन के मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने रातोंरात मंदिर परिसर में खंडित मूर्ति की जगह नई मूर्ति की स्थापना कराई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमरा निवासी धर्मेंद्र कोरी रात में शराब के नशे में मातन मंदिर परिसर पहुंचा और वहां मौजूद भगवान की मूर्ति को नुकसान पहुंचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से मंदिर परिसर में घूम रहा था और नशे की हालत में अनाप-शनाप बोल रहा था। अचानक उसने मंदिर में मौजूद मूर्ति को पत्थर से मारकर तोड़ दिया। घटना की खबर पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने आरोपी को पकड़ने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पर एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, सीओ मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्रा, कोतवाल अखिलेश द्विवेदी  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी और सीओ मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन द्वारा गांव के लोगों के सहयोग से रात में ही नई मूर्ति की स्थापना कराई गई। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें