फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जीएसटी ने मीट फैक्टरी पर कसा शिकंजा, फर्म संचालन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीएसटी विभाग ने मीट फैक्टरी ''अल-मर्जिया एग्रो फूड्स'' पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फर्म के जब्त दस्तावेजों की छानबीन के बाद विभाग ने नोटिस जारी कर फर्म संचालक से दस्तावेज तलब किए हैं, जिससे आगे की जांच में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन

महानगर के भगवंतपुरा स्थित मीट फैक्टरी अल-मर्जिया एग्रो फूड्स पर बीते दिनों जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने औचक छापेमारी की कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए थे। अफसरों ने मौके पर छानबीन कर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी। मौके पर फैक्टरी का कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद न होने पर विभाग ने जब्त दस्तावेजों की जांच की, इसमें करीब 10 करोड़ रुपये का टर्नओवर कम दिखाकर 50 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। अफसरों ने मौके पर ही 20 लाख रुपये जमा कराते हुए जब्त दस्तावेजों की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर स्पष्ट जानकारी न मिलने के कारण अब विभाग ने फर्म संचालक से जवाब-तलब करने के लिए नोटिस जारी किया है, ताकि फर्म संचालक पूरे कारोबार संबंधी जानकारी उपलब्ध करा सके और उसके आधार पर विभाग जब्त दस्तावेजों का मिलान कर सके।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन डी. के. सचान ने बताया कि फर्म के संचालक को ऑनलाइन व ऑफलाइन नोटिस जारी किया गया है। फर्म संचालक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी व प्रपत्रों के आधार पर आगे की छानबीन में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें