फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दर्दनाक हादसा: सिपाही को ट्रक ने रौंदा, टीम ने लहूलुहान हाल में पहुंचाया अस्पताल; चालक फरार

Mon, 18 Dec 2023 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी-ग्वालियर हाइवे पर चेकिंग के दौरान जीएसटी टीम के एक सिपाही छोटेलाल को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक रौंदते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-ग्वालियर हाइवे पर सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोकने की कोशिश के दौरान ट्रक चालक जीएसटी टीम के सिपाही को रौंदते हुए भाग निकला। घायल सिपाही की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय के पास जीएसटी टीम सोमवार सुबह सचल दल (चतुर्थ) प्रभारी विनोद मित्रा की अगुवाई में चेकिंग कर रही थी। टीम के साथ सीटीओ जितेंद्र पाल, चालक विजय प्रताप सिंह समेत सिपाही छोटेलाल (43) निवासी घनश्यामपुरा थाना गोपीगंज भदोही भी था। 

इसी दौरान ग्वालियर की ओर से एक ट्रक आता नजर आया। सिपाही छोटेलाल ने डिवाइडर पर चढ़कर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका। तेज रफ्तार में ट्रक सिपाही छोटेलाल को रौंदते हुए भाग निकला। 
विज्ञापन


हादसे में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हाल में टीम के सदस्य उसे लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीएसटी टीम ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

सिपाही छोटेलाल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें