फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जीआरपी ने महिला चोर को दबोचा, छह मोबाइल फोन बरामद, खाद्य सामग्री बेचने की आड़ में करती थी चोरी

Fri, 20 Mar 2026 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। यह जानकारी की जा रही है कि यह अकेले चोरी करती थी या फिर कोई गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में जीआरपी ने गश्त के दौरान महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। महिला प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में गुटखा व अन्य खाद्य सामान बेचने की आड़ में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी कर बेच देती थी। जीआरपी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


झांसी जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त के दौरान एक महिला को संदिग्ध हालत में देखकर पुलिस टीम ने पीछा किया। महिला की नजर जैसे की पुलिस पर पड़ी, वह तेजी से प्लेटफार्म की ओर जाने लगी। संदेह बढ़ने पर महिला को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए।

महिला हरियाणा के गांव फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद की रहने वाली अनीता सोनी पत्नी मनोज कुमार सोनी है। बृहस्पतिवार को भी वह मोबाइल बेचने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को बहला-फुसला रही थी, तभी जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। यह जानकारी की जा रही है कि यह अकेले चोरी करती थी या फिर कोई गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें