फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीडा में बनाई जाएगी ग्रुप हाउसिंग, 30 मीटर से भी ऊंची होंगी इमारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में रिहायशी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके लिए, समूह आवासीय इकाई (ग्रुप हाउसिंग) का निर्माण होगा। यहां इमारतें भी 30 मीटर से अधिक ऊंची बनाई जा सकेंगी। यह सभी प्रावधान बिल्डिंग रेगुलेशन प्लॉन-2045 में शामिल किए गए हैं। इस पर जल्द मुहर भी लग जाएगी।
रक्सा के 33 गांव की कुल करीब 35 हजार हेक्टेयर जमीन में बीडा आकार ले रहा है। औद्योगिक इकाई के साथ आवासीय इकाइयों का भी निर्माण होगा। अगले 20 साल के लिहाज से बिल्डिंग रेगुलेशन प्लॉन-2045 तैयार किया गया है। बीडा अफसरों के मुताबिक, इसके आधार पर ही भवनों के मानचित्र पास होंगे। समूह आवासीय इकाई के लिए ग्राउंड कवरेज के तौर पर 40 हजार स्क्वायर फीट पर 35 प्रतिशत एवं उससे अधिक पर 40 प्रतिशत से अधिक स्थान छोड़ना तय हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह, 30 मीटर से अधिक ऊंची इमारतों को भी छूट मिली है। बशर्त उनको एयरपोर्ट प्राधिकरण से मनाही न हो। होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप, शाॅपिंग मॉल, गोदाम, अस्पताल, नर्सिंग होम समेत अन्य के मानक भी तय कर दिए गए हैं। पर्यावरण का भी बीडा में प्रबंध किया गया है। अधिसूचित इलाकों के चारों ओर ग्रीन बेल्ट बनेगी। प्रत्येक 100 स्क्वायर मीटर पर एक पेड़ लगाना अनिवार्य होगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमृत त्रिपाठी का कहना है कि मंजूरी के बाद लागू कर दिया जाएगा। बीडा के अंतर्गत आने वाले सभी 33 गांव के आबादी वाले इलाकों में निर्माण इसके मुताबिक होंगे।
विज्ञापन



इनसेट

जमीनी हालत देखने 23 को आएंगे सीएम के विशेष दूत

पिछले दो साल से बीडा की प्रगति का आकलन करने 23 मई को सीएम के दूत के तौर पर विशेष सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, केवी राजू एवं जीएन सिंह आएंगे। बीडा का स्थलीय दौरा करने के साथ वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। प्रगति का हाल जानने के साथ ही वह मौके पर जाकर वहां के हालत देखेंगे। सीएम के सलाहकारों के यहां आने को लेकर बीडा अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें