रक्सा थाने के सारमऊ गांव निवासी कृष्णा यादव पुत्र चिंटू यादव ने अपनी शादी के दिन जयमाल के बाद स्टेज से राइफल से हर्ष फायरिंग की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कृष्णा यादव की बरात 12 मई को दतिया के जिगना थाना के खिरक गांव में गई थी। यहां शिवानी पुत्री बृजेश यादव के साथ जयमाल की रस्म हुई। जयमाल की रस्म के बाद कृष्णा ने राइफल लेकर उससे हवाई फायर कर दिया। यह राइफल दतिया के विजयपुर निवासी दो युवकों की बताई जा रही है।
घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रक्सा एसओ विमलेश कुमार का कहना है इसकी जानकारी दतिया पुलिस को दे दी गई है। दतिया पुलिस ही इस मामले में कार्रवाई करेगी।