फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विशाल कांवड़ यात्रा 24 को, तैयारियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11jd1_21_11082026_420.jpg
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। चिरगांव महोत्सव समिति के तत्वावधान में होने वाली दसवीं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर कमला मार्केट में बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि यात्रा 24 अगस्त को सुबह आठ बजे चिरगांव से खेरापति धाम के लिए रवाना होगी। वहां पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ यात्रा दोपहर में वापस चिरगांव आएगी।
बैठक में मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखते हुए यह आयोजन भव्य एवं दिव्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में पूरा समाज सहयोग करता है। आयोजक अनूप शिवहरे ने बताया कि इस कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर जी महाराज होंगे तथा बड़ी माता इसकी संरक्षक होंगी। कांवड़ यात्रा में 151 किलो की विशेष कांवड़ आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही यात्रा में कई आकर्षक झांकियां भी रहेंगी। गांव-गांव में टीमों का गठन किया गया है। व्यवस्था संभालने के लिए करीब 250 लोगों की टीम तैयार की जा रही है। श्रद्धालुओं के पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। पानी और स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। खेरापति धाम पर ही श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा में महाराष्ट्र से बैंड भी आएगा। यात्रा में करीब पच्चीस हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लल्ला कुशवाहा, अशोक दुबे, बट्टन लाल सोनी, कालका कुशवाहा, मधुसूदन शिवहरे, अंकू जैन, अरविंद कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, संदीप नामदेव, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे। दिलीप शिवहरे ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें