फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: राज्यपाल आनंदी बेन बोलीं-कोरोना की दूसरी लहर में हमने जाना पेड़ों का महत्व

Sun, 04 Jul 2021 04:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि सभी संकल्प लें कि वे अपने जन्मदिन पर हर साल पेड़ लगाएंगे। इसके बाद राज्यपाल सिद्धेश्वर नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची। यहां उन्होंने बुजुर्गों का हाल जाना। 
विज्ञापन
झांसी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन रविवार को झांसी पहुंची। यहां उन्होंने वृक्षारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जब लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, तब पता चला कि ऑक्सीजन कहां से आता है।
विज्ञापन

 
पीपल का पेड़ सर्वाधिक 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि वे अपने जन्मदिन पर हर साल पेड़ लगाएंगे। इसके बाद राज्यपाल सिद्धेश्वर नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची। यहां उन्होंने बुजुर्गों का हाल जाना। 

फिर राज्यपाल का काफिला जेल पहुंचा। राज्यपाल ने जेल में महिला बंदियों से मुलाकात की। बंदियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आपके द्वारा गलती से हुई किसी गलती की वजह से आप यहां हैं। 
विज्ञापन


लेकिन, अन्य किसी से कोई गलती न हो और उसे यहां आना पड़े, इसके लिए आप लोगों को समझाएं। इस दौरान उन्होंने जेल में महिला बंदियों के लिए वाटर कूलर, आरओ, फ्रिज, बच्चों की साइकिल व सिलाई मशीनें भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें