फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से होगी जिला अस्पताल की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य विभाग पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। जिला अस्पताल को अब नए आदेश पर अमल करना होगा। आदेश के अनुसार अब जिला अस्पताल की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट रोजाना मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। कमिश्नर द्वारा रिपोर्ट को प्रदेश मुख्यालय या सीधे शासन में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में रोजाना कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा झांसी की निगरानी की जा रही है। जिला अस्पताल को अब एक नया आदेश दिया गया है। आदेश के अनुसार अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या, कोरोना की जांच, सामान्य जांच, भर्ती मरीजों की संख्या, मरीजों को दिए जाने वाला खाना, अस्पताल में किए जाने वाले ऑपरेशन की संख्या, ओपीडी व चिकित्सकों की ड्यूटी की रोजाना रिपोर्ट को तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट को अस्पताल प्रबंधन द्वारा मंडलायुक्त को भेजा जाएगा। मंडलायुक्त द्वारा रिपोर्ट को शासन में भेजा जाएगा।
इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल की रिपोर्ट को तैयार कर कमिश्नर को भेजा जाएगा। कमिश्नर द्वार रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें