फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने पूछा, लेखाकार को तबादले के बाद रिलीव क्यों नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में तबादले को लेकर आने वाले शासन के निर्देशों का पालन ही नहीं किया जाता है। नगर निगम मेें कार्यरत लेखाकार को तबादले के डेढ़ साल बाद भी कार्यमुक्त करने पर कोविड संक्रमण का तर्क दे दिया, लेकिन अन्य अधिकारियों को कोविड काल में ही रिलीव किया गया। इसे लेकर शासन स्तर से नाराजगी जताई गई है। वहीं, प्रभारी मंत्री के आदेश का भी अनुपालन नहीं किया गया। इसे लेकर शासन ने लेखाकार को जल्द से जल्द कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में कार्यरत लेखाकार का शासन ने 29 जून 2019 को सिंकदराबाद नगर पालिका में तबादला किया था, लेकिन नगर निगम से लेखाकार को कार्यमुक्त नहीं किया गया। इसे लेकर उपसभापति राजेश त्रिपाठी और पार्षद किशोरी रायकवार ने महापौर और अधिकारियों को पत्र देकर शिकायत की थी। पार्षदों का आरोप था कि लेखाकार का व्यवहार पार्षदों और ठेकेदारों के साथ ठीक नहीं है। साथ ही पार्षदों ने भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। मामले में पार्षदों ने प्रभारी मंत्री से शिकायत की थी, तो उन्होंने लेखाकार को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए थे।
कार्यकारिणी बैठक और सदन में पार्षदों ने इस मुद्दे को उठाया, तो अधिकारियों ने कोविड संक्रमण होने के चलते कार्यमुक्त करने पर रोक होने का शासनादेश दिखा दिया। फिर उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने शासन को पत्र लिखकर शिकायत की थी। बताया जाता है कि शासन की ओर से लेखाकार की जगह वाराणसी से भेजे गए लेखाकार ने भी कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है। अब शासन के विशेष सचिव ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए लेखाकार को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश आने के बाद नगर निगम मेें हड़कंप है।
विज्ञापन

अब तो तबादले होने लगे
उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने लेखाकार, कर अधीक्षक और अवर अभियंता का तबादला भी किया था। नगर निगम के अधिकारियों ने अन्य दो अधिकारियों को तो रिलीव कर दिया, लेकिन लेखाकार को नहीं किया। वहीं कोरोना काल में शासन ने भी तबादले किए थे। नगर आयुक्त भी कोविड काल में ही झांसी आए थे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी भी कोविड काल में आगरा अटैच किए गए। उपसभापति का कहना है कि केवल लेखाकार के लिए ही कोरोना काल चल रहा है। अब तो तबादले हो रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश मिले हैं। उसके अनुपालन में लेखाकार को जल्द से जल्द कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
अवनीश राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें