फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाती बाबा सरकार राखियो मोरी लाज...

विज्ञापन
विज्ञापन
खाती बाबा सरकार राखियो मोरी लाज...
विज्ञापन

झांसी। केशवपुर धाम में देवस्थल श्री खाती बाबा केशवपुर धाम धर्र्मार्थ न्यास के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय भादो मेला के अंतर्गत मंगलवार को बुंदेली वाद्य यंत्रों की ध्वनियों के बीच गोट गायन हुआ। इसमें गोट गायकों ने कई राग छेडे़ और भगवान के भजन गाए। खाती बाबा सरकार राखियो मोरी लाज... भजन पर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

केशवपुर धाम में शाम को शुरू हुए गोटों का गायन देर रात तक चला। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के कई गोट गायकों व बुंदेली वाद्य यंत्रों के बजाने वाले शामिल हुए। ढाक की थाप पर गोट सुनकर श्रद्धालु भाव विह्वल हो गए। इससे पहले श्रद्धालुओं ने ऊं नम: शिवाय का जाप कर पार्थिव शिवलिंग बनाए। वहीं वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए खाती बाबा सरकार के दरबार की पूजा की। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने भजन गाए। इस अवसर पर न्यास संरक्षक ब्रजमोहन मिश्रा, राजेश शर्मा, प्रदीप सैनी, हरीमोहन, संजय कंचन, लालाराम राजपूत, अनूप सहगल, भैरव, सरनाम सिंह, उमेश, हलकू महाराज, प्रमोद गंधी, वीर सिंह, बैकुंठ नाथ चतुर्वेदी, राज कुमार साहू, विनोद साहू, पुष्पेंद्र सिंह, आमोद किलपन, राम स्वरूप साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें