फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का कपलर टूटा, पांच घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना स्टेशन पर सोमवार की रात एक मालगाड़ी के 26 वे नंबर के वैगन का कपलर टूट गया। बाद में संबंधित क्षतिग्रस्त वैगन को मालगाड़ी से अलग कर दिया गया। इस घटना के कारण मालगाड़ी पांच घंटे तक बबीना स्टेशन पर खड़ी रही। गनीमत रही कि घटना के कारण दूसरी ट्रेनों का यातायात बाधित नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोमवार की रात दस बजे एक मालगाड़ी बबीना स्टेशन पर खड़ी हो रही थी। मालगाड़ी में 59 वैगन लगे थे। इसी बीच झटका लगने से इंजन से 26 वे नंबर (ईसीआर 22101555487) का कपलर टूट गया। इस बात का पता लगने पर कर्मचारियों ने कपलर को जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। रात 11 बजे गार्ड ने मेमो भेजकर संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी। सुबह चार बजे झांसी से सीएंडडब्ल्यू स्टाफ मौके पर पहुंच गया। बाद में क्षतिग्रस्त वैगन को मालगाड़ी से अलग कर दिया गया। क्षतिग्रस्त वैगन को अलग करने के बाद मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को वापस जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें