फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह घंटे बाद मिले भक्तों को देवताओं के दर्शन

विज्ञापन
सिद्वेश्वर मंदिर में सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद भगवान का विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण कर श्रद
विज्ञापन
झांसी। सूर्य ग्रहण मेंसूतक लगने के कारण बृहस्पतिवार को मंदिरों के पट लगभग 15 घंटे बाद खुले। देवताओं के विग्रहों का वैदिक मंत्रों के बीच अभिषेक हुआ। नए वस्त्र पहनाए गए। आरती प्रारंभ होते ही भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई और अपने आराध्य के दर्शन किए। बीते बुधवार रात आठ बजे के बाद मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 8:20 बजे से महानगर में आंशिक सूर्य ग्रहण प्रारंभ हो गया था, जो दोपहर 11:30 बजे तक रहा। इष्ट देवता के विग्रहों पर ग्रहण की छाया न पडे़। ऐसे में सभी मंदिरों के पट ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले बंद कर दिए। वहीं दोपहर 11:30 बजे के बाद सूर्य ग्रहण की समाप्ति पर सभी मंदिरों में विग्रहों के स्नान, अभिषेक, श्रृंगार पुजारियों ने किया और दोपहर 12 बजे तक मंदिरों के पट खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें