फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, एक की मौत

विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा के बीच सफरतय करते नागरिक। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को सर्दी ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सर्द हवाओं के झोंकों से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड लगने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं बढ़ती ठंड को देखकर प्रशासन ने भी कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 27 और 28 दिसंबर की छुट्टी घोषित कर दी है। शहर के चौराहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण पारा गिरकर 4 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक मुकेश चंद्र का कहना है कि उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंडक बढ़ाई है। अभी आगे भी कुछ दिन यही स्थिति रहने वाली है। वहीं ठंड लगने से चिरगांव क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव ढाबे के पास पड़ा मिला। उसका शरीर अकड़ गया था। चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं। ठंड से ही मौत का अनुमान है। वहीं प्रशासन ने सर्दी के चलते आठवीं तक के राजकीय, परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी अन्य बोर्डों के स्कूलों में 27 व 28 दिसंबर का अवकाश कर दिया है। इस बीच शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कायाकल्प मॉड्यूल का डेटा अपलोडिंग का कार्य जारी रहेगा। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के सभी माध्यमिक स्कूलों के खुलने का समय बढ़ाकर सुबह दस बजे कर दिया गया है। अब तक स्कूल सुबह नौ बजे से खुल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें