फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के लिए सज गए बकरों के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए बकरों का बाजार सज गए हैं। शहर की बकरा मंडी के अलावा राई का ताजिया, सैयर गेट, हाट का मैदान सहित कई जगहों पर बकरों की खरीद फरोख्त शुरू हो गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल बकरों के दामों में बीस फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

21 जुलाई को देश भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा। बकरीद पर कुर्बानी देने का रिवाज है। इस्लाम धर्म के मुताबिक हर साहिबे निसाब (मालदार) पर कुर्बानी देना फर्ज है। जिसके चलते हर कोई अपनी हैसियत के हिसाब से बकरों की खरीदारी करने में जुट गया है। शहर के बाजारों में आस-पास के गांवों के लोग बकरों की बिक्री के लिए आने लगे हैं। बकरा मंडी में हर नस्ल का बकरा मौजूद है। नस्ल और वजन के साथ ही बकरे की खूबसूरती के हिसाब से ही बकरे की कीमत तय होती है। शहर की बकरा मंडी में अभी तक अधिकतम पैंतीस हजार रुपए तक का बकरा मौजूद है।
बकरा व्यापारी मोहम्मद अलताफ ने बताया कि शहर के बाजार में इस बार बकरों की कोई कमी नहीं है। हर नस्ल और हर दाम के बकरे मौजूद हैं। शुरूआत में बकरों की बिक्री कम हो रही है। कुर्बानी के दिन नजदीक आते ही बिक्री में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें