फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू के तीन पायदान पर आना लक्ष्य: एडी

Mon, 27 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hospital, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आयोजित कायाकल्प योजना सम्मान समारोह में एडी हेल्थ डॉ. एसबी मिश्रा ने कहा कि सांत्वना पुरस्कार के बाद अब शुरू के तीन पायदान पर आना लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान 150 से अधिक स्टाफ कर्मियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अस्पतालों को गंदगी मुक्त बनाने के लिए कायाकल्प योजना चल रही है। प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले चिकित्सालय को 50 लाख, दूसरा स्थान लाने वाले को 20 लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं, झांसी जिला अस्पताल समेत 14 अस्पताल को 70 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सांत्वना पुरस्कार के रूप मेें तीन लाख रुपये मिले हैं। इस पर रविवार को अस्पताल में स्टाफ का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। 150 से ज्यादा कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने कहा कि अस्पताल को अब पहला स्थान दिलाने के लिए पूरा सहयोग देंगे। इस दौरान सीएमएस डॉ. रमेश चंद्रा, आनंद चौबे मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें