फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए देना होगा ट्रायल

विज्ञापन
runing - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। वर्ष 2019-20 में 12 से 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं का आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए विभिन्न खेलों का जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 12 फरवरी से होगा। प्रदेश के कई जिलों में ट्रायल होंगे। ट्रायल के बाद चुनिंदा खिलाड़ियों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।  
विज्ञापन

12 वर्ष तक के खिलाड़ी जिम्नास्टिक के लिए आगरा में, तैराकी के लिए लखनऊ में, 15 वर्ष तक के अभ्यर्थी कुश्ती के लिए वाराणसी, हॉकी के लिए झांसी में प्रशिक्षण लेंगे। इसके लिए पहले जिला स्तर पर 12 और 13 फरवरी को, मंडल स्तर पर 20 व 21 फरवरी को चयन होगा। चयनित प्रदेश स्तर पर एक से पांच मार्च तक ट्रायल देंगे। प्रशिक्षण देने के लिए खिलाड़ियाें की सूची की घोषित की जाएगी।
इसी प्रकार 15 वर्ष तक के खिलाड़ी वॉलीबाल के लिए बांदा, फुटबॉल के लिए बाराबंकी, बैडमिंटन के लिए अयोध्या और टेबिल टेनिस के लिए आगरा में एक से चार मार्च तक प्रदेश स्तरीय ट्रायल देंगे। 14 फरवरी को बालक वर्ग और 15 फरवरी को बालिका वर्ग के जिला व मंडल स्तर पर ट्रायल होंगे। 15 वर्ष से कम में प्रदेश स्तरीय ट्रायल कानपुर में होंगे। कबड्डी के लिए अमेठी में, बास्केटबॉल के लिए गोरखपुर और तीरंदाजी के लिए सोनभद्र में एक से चार मार्च तक चयन होगा। जबकि, जिला स्तर पर 16 व 17 फरवरी तथा मंडल स्तर पर 22 से 25 फरवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

वहीं, 15 वर्ष तक के खिलाड़ी बॉक्सिंग में मेरठ, जूडो में सहारनपुर और हैंडबॉल में अयोध्या में एक से चार मार्च तक प्रदेश स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं, जिला स्तर पर 17 व 18 फरवरी को और मंडल स्तर पर 24 से 26 फरवरी तक ट्रायल देंगे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि प्रदेश स्तर पर ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न स्थानों पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण 15 से 29 मार्च तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें