101 मंगल दलों को बांटी खेल सामग्री
झांसी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से 101 मंगल दलों के युवक-युवतियों को खेल सामग्री भेंट की गई, जिनमें से 53 युवक और 48 महिलाएं शामिल रहीं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में 493 ग्राम पंचायतें हैं लेकिन 101 युवक और महिला मंगल दल ही सक्रिय हैं। मंगल दल की ओर से क्षेत्र में पौधरोपण, अल्पबचत, परिवार कल्याण, दहेज प्रथा उन्मूलन, स्वच्छ भारत अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य शासकीय कार्यों में अपना योगदान देकर अपना काम कर रहे हैं। न्ष्ठिा के साथ अपने काम को अंजाम देने वाले ऐसे ही युवक युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका चयन हुआ। चयनित दलों को 2 वॉलीबाल, एक वॉलीबाल नेट, दो स्किपिंग रोप, दो चेस्ट एक्सपेंडर, एक इंफ्लेटर, और दो फुटबाल भेंट कीं।