फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डाक्टर की क्लीनिक में मिलीं हजारों की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप डाक्टर की क्लीनिक में मिलीं 55 हजार की दवाएं
विज्ञापन

झांसी। गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की टीम ने अंबावाय में एक झोलाछाप डाक्टर की क्लिनिक पर छापा मारा। एक घर में चल रही इस क्लिनिक में अंदर भारी मात्रा में दवाएं भी मिलीं। दवाएं सीज कर दी गई हैं। साथ ही दो नमूने भी एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यालय में बीते रोज लिखित में एक गुप्त सूचना पहुंची थी, जिसमें बताया गया था कि अंबावाय में एक झोलाछाप डाक्टर द्वारा क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। क्लिनिक से दवाओं की बिक्री भी की जाती है। इसका उस व्यक्ति के पास लाइसेंस भी नहीं है और न ही डाक्टरी की कोई डिग्री है। इस पर एफडीए की टीम ने सहायक आयुक्त (औषधि) अतुल उपाध्याय के नेतृत्व क्लिनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान कोई प्रपत्र नहीं मिले। मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां भारी मात्रा में दवाएं रखी हुईं थीं, जिनकी कीमत पचपन हजार रुपये आंकी गई। दवाओं को सीज कर दिया गया। इसके अलावा नकली होने का संदेह होने पर दो दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक उमेश भारती और सहायक राजकुमार व फूलसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें