फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बचा लो...ये लोग मार डालेंगे', प्रेमिका के खौफनाक इरादे भांप गया था महिपाल; पत्नी को फोन कर बताई थी ये बात

Mon, 25 Aug 2025 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में प्रेमिका ने बेटे और उसके दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला। रुपयों के विवाद को लेकर युवक के परिजन प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, करीब 13 मिनट कॉल रिकॉडिंग में युवक महिपाल पत्नी से खुद को बचा लेने की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार के महिपाल सिंह की हत्या के पीछे उसकी प्रेमिका और उसके पुत्र का नाम ही सामने आ रहा है। रविवार को महिपाल की पत्नी के साथ बातचीत की एक कॉल रिकॉडिंग सामने आई है। 
विज्ञापन


करीब 13 मिनट कॉल रिकॉडिंग में वह पत्नी से खुद को बचा लेने की गुहार लगा रहा है। उसने पत्नी को बताया कि पैसों की खातिर प्रेमिका और उसका बेटा उसे मारना चाहते हैं। यहां आकर बचा लो। इसके कुछ घंटे बाद महिपाल की मौत की हो गई। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

मूल रूप से दतिया के गुर्जरा गांव निवासी महिपाल यहां रहकर प्राइवेट काम करता था। पत्नी मुखी तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। यहां उसका एक महिला से प्रेम संबंध था। प्रेमिका का एक बेटा है। दोनों ने उससे 1.50 लाख रुपये कर्ज लिया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महिपाल को फोन करके उसकी प्रेमिका ने रेलवे स्टेशन बुलाया। महिपाल ने मौत से पहले इस पूरी घटना के बारे में फोन पर अपनी पत्नी मुखी को बताया। महिपाल ने रोते-रोते पत्नी मुखी को बताया कि पहले राहुल और उसकी मां ने फोन करके स्टेशन के पास पैसे देने के लिए बुलाया था। 
 
Trending Videos

'अगर इसे नहीं मारोगे तो पैसे देने पड़ेंगे'
उसके पहुंचने पर राहुल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उन लोगों ने तमंचा लगाकर उसे बुरी तरह पीटा। वहां मौजूद प्रेमिका कह रही थी अगर इसे नहीं मारोगे तो पैसे देने पड़ेंगे। उन लोगों ने उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। 


 

महिपाल पत्नी से बोला, वह यहां आकर उसे बचा ले। यह लोग उसे मार डालेंगे। अगर रात को इन लोगों ने मुझे मार डाला, तो तुम इनके नाम लिख लो, इनके खिलाफ रिपोर्ट करा देना। इसके कुछ घंटे बाद ही महिपाल की मौत हो गई। परिजनों ने यह रिकॉडिंग भी पुलिस को सौंपी है। 

उधर, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। महिला के घर भी पुलिस गई थी। अभी तक इनका सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 

शादीशुदा युवक की पीट-पीटकर हत्या
आपको बता दें कि झांसी में प्रेमिका के बुलावे पर मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया था। प्रेमिका ही युवक को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी। शुक्रवार आधी रात को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 
 

युवक के परिजनों ने प्रेमिका के बेटे पर पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया। युवक की मौत के बाद से प्रेमिका अपने परिजन के साथ लापता हो गई। पुलिस उसे तलाश रही है। पुलिस युवक का कॉल डिटेल्स भी खंगालने में जुटी है।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद
थाना सीपरी बाजार के लहर एंक्लेव निवासी महिपाल अहिरवार (37) पुत्र रामप्यारे मूल रूप से दतिया के उनाव बालाजी थाना के गुर्जरा गांव का रहने वाला था। पत्नी मुखी एवं तीन बच्चे गांव में रहते हैं। महिपाल कभी-कभी गांव जाता था। उसके परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले 32 वर्षीय महिला से महिपाल की मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्रेम हो गया। 

महिपाल अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। प्रेमिका का एक बेटा है। महिपाल उन दोनों पर अपनी कमाई खर्च करने लगा। दोनों ने मिलकर उससे करीब 1.50 लाख रुपये कर्ज भी लिया। कुछ दिन पहले पैसों की जरूरत पड़ने पर महिपाल ने प्रेमिका से पैसे वापस मांगे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बृहस्पतिवार को प्रेमिका ने महिपाल को फोन करके पैसे देने के लिए रेलवे स्टेशन के पास बुलाया।

प्रेमिका के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीटा
परिजनों का आरोप है प्रेमिका के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिपाल को बुरी तरह पीटा। घायल महिपाल ने अपने भाई बबलू और पत्नी मुखी को घटना के बारे में बताया। देर रात घायल अवस्था में महिपाल को लेकर उसकी प्रेमिका मेडिकल कॉलेज पहुंची। तब तक महिपाल के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पत्नी मुखी भी आ गई। 
 

शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। महिपाल की मौत के बाद प्रेमिका भाग निकली। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है। घटनास्थल घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में टूटी मिलीं महिपाल की पसलियां 
पुलिस ने महिपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के दौरान उनकी उसके शरीर में अंदरूनी चोट के निशान मिले हैं। उसकी कई पसलियां भी टूटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पिटाई की पुष्टि हुई है उसके शरीर से काफी खून भी बह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें