बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'विकसित भारत' का संकल्प न केवल वर्तमान युवाओं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। कुलपति ने कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर कई उच्च कृत मानकों को प्राप्त किया है इससे विश्वविद्यालय के छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ ही प्लेसमेंट में लाभ मिलेगा। हर शिक्षित छात्र को रोजगार उपलब्ध कराना ही नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है। इस अवसर पर कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर एवं वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया। कुलपति प्रो. पांडे ने नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Trending Videos
सांस्कृतिक नृत्य करती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम छात्रों द्वारा, छात्रों के लिए आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने देश की विविध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नाटक, नृत्य, नाटक-नाट्यांश, कविता-पाठ और भाषण प्रस्तुत किए।
ऑपरेशन सिंदूर और पुलवामा अटैक का अभिनय
- फोटो : अमर उजाला
एनसीसी की छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर और पुलवामा अटैक पर प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया। अन्य विद्यार्थियों ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रो. देवेश निगम ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन संस्कृति सोनकर व साक्षी सिंह ने किया। विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन स्तुति सिंह, मोहिनी सिंह, प्रतिक्षा शुक्ला, विनीत कुमार और राधिका राठौर सहित अन्य छात्रों ने किया।इस दौरान प्रो. एसपी सिंह, प्रो सीबी सिंह, प्रो मुन्ना तिवारी, प्रो. एसके काबिया, प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, प्रो. एसके कटियार, प्रो. पुनीत बिसारिया, प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. पुन्नम पुरी, अनिल कुमार बोहरे, डॉ अतुल खरे, डॉ. शंभुनाथ सिंह, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. रश्मि सेंगर, डॉ. केएल सोनाकर आदि उपस्थित रहे।