फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अगवा की गई छात्रा नोएडा में मिली... अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी छह लाख रुपये की फिरौती

Wed, 20 Nov 2024 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसओजी और झांसी पुलिस ने साझा का कार्रवाई करते हुए बुधवार तड़के नोएडा से अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया है। टोड़ी फतेहपुर निवासी नर्सिंग छात्रा का सोमवार को अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसके पिता से व्हाट्सएप कॉलिंग कर छह लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
विज्ञापन


पिता की तहरीर के बाद पुलिस और एसओजी टीम छात्र की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सीडीआर खंगालने के बाद अपहरणकर्ताओं की लोकेशन दिल्ली मिली थी। इसके बाद एसओजी और पुलिस टीम ने दिल्ली में कई जगह दाबिश दी। 

बुधवार तड़के युवती को नोएडा से बरामद कर लिया गया। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक, छात्रा को सकुशल बरामद किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नर्सिंग छात्रा का अपहरण, व्हाट्सएप कॉल कर मांगी फिरौती
जानकारी के अनुसार, झांसी के टोड़ी फतेहपुर से ट्रेनिंग सेंटर के लिए निकली नर्सिंग छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। परिजन से व्हाट्सएप कॉल कर अपहरणकर्ताओं ने छह लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसा न मिलने पर छात्रा की हत्या की धमकी दी। 
 
विज्ञापन

थाना टोड़ी फतेहपुर निवासी दिव्यांग छात्रा झांसी के नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर से जीएनएन कोर्स करती है। पिता खेती करते हैं। परिजन के मुताबिक, सोमवार करीब 11 बजे घर से वह निकली थी। मऊरानीपुर पहुंचने पर बस से झांसी रवाना हुई। 

यहां से उसका अपहरण हुआ। यह बात उनको तब पता चली जब शाम को उनके मोबाइल पर युवकों ने व्हाट्सएप कॉल करके यह बात बताई। पिता के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने धमकाते हुए छह लाख रुपये फिरौती मांगी। पैसा न मिलने पर छात्रा के टुकड़े-टुकड़े करके हत्या करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें