फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, पेपर लीक मामले पर भी दिया ये जवाब

Tue, 02 Jun 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड के कातिल असद के मुठभेड़ में ढेर होने पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का बड़ा बयान सामने आया है। धीरेंद्र शास्त्री असद के एनकाउंटर पर बोले। साथ ही कहा कि अब धर्मांतरण कराने वालों की ठठरी बांधेंगे।
विज्ञापन
सूर्या हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब वह हिंदू राष्ट्र बनाने, सनातनियों को जगाने और धर्मांतरण कराने वालों की ठठरी बांधने का काम करेंगे। गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। वह सोमवार को छतरपुर जाते समय रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


गाजियाबाद की घटना पर आगे बोलते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इसीलिए हम हिंदुओं को जगाते रहते हैं। हिंदुओं का दुर्भाग्य है कि बकरा हलाल दिखाने के नाम पर ले जाकर सूर्या नाम के बालक की हत्या की गई। 

उनके अंदर, दया, प्रेम, करुणा नहीं है, अगर हिंदू एक होगा तो किसी का बाल भी बांका नहीं होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि साधना करने वाला साधु होता है। संस्कृत के श्लोक का जिक्र करते हुए कहा कि देश, जनकल्याण और लोगों को बचाने के लिए बुलडोजर चलाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक मामले पर बोले कि अब व्यवस्था सुधर रही है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में एक माह की साधना के बाद बागेश्वर धाम लौट रहे पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री बोले कि आठ-नौ साल बाद वहां तप करने का अवसर मिला। अब वापस बागेश्वर बालाजी के चरणों में जाकर जनसेवा करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें