फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी : 81 साल बाद कक्षा छह में अंग्रेजी माध्यम में भी प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। 81 साल बाद सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में अब कक्षा छह की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से भी कर सकेंगे। इसी सत्र से स्कूल प्रशासन ने अंग्रेजी माध्यम में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए शैक्षणिक सत्र से जीजीआईसी की नई बिल्डिंग में पढ़ाई शुरू हुई है।

जीजीआईसी की स्थापना 1943 में हुई थी। यहां कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक लगभग दो हजार सीटें हैं। इस स्कूल की बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी थी। स्मार्ट सिटी के तहत 19 करोड़ से नई बिल्डिंग बनवाई गई है। एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होते ही नई बिल्डिंग में छात्राएं शिफ्ट की जा चुकी हैं। यहां गृह, भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं हैं। इसके अलावा पुस्तकालय भी है। कंप्यूटर की भी प्रयोगशाला है। छात्राओं की काउंसलिंग के लिए साथिया कॉर्नर भी है। चिकित्सीय, संगीत और कला कक्ष भी है। बहुउद्देशीय हॉल/ऑडिटोरियम भी बना है। ओपन जिम से लेकर खेल का मैदान तक है। खेल गतिविधियों के लिए स्कूल में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबाल कोर्ट भी है।
विज्ञापन




65 साल बाद जीआईसी में छात्राओं को मिला प्रवेश का मौका

ग्वालियर रोड स्थित जीआईसी में भी इस साल से छात्राओं के लिए प्रवेश खोल दिए गए हैं। ऐसा 65 साल बाद हुआ है। जीआईसी की स्थापना वर्ष 1921 में हुई थी। शुरुआत से ही यहां छात्र-छात्राएं साथ पढ़ते थे। किन्हीं कारणों से वर्ष 1960 में छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। तब से इसमें सिर्फ छात्र ही पढ़ते हैं।
विज्ञापन




वर्जन..



कक्षा छह में अंग्रेजी माध्यम में भी छात्राओं ने प्रवेश लेना शुरू कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है। इच्छुक छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं। - निधि चौहान, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें