झांसी वासी अब तेज गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। मौसम में आई तब्दीली से अचानक गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों के गर्म कपड़े उतर गए हैं। दिन में हाफ शर्ट और टी-शर्ट से ही लोग काम चला रहे हैं। मौसम विभाग इस माह के अंत तक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम पारा पहुंचने की संभावना जता रहा है।
पिछले कई दिनों से मौसम लगातार पलटी मार रहा है। कभी गर्मी बढ़ती रही तो कभी अचानक सर्दी हो गई। कई सालों में इस बार ऐसा हुआ कि होली में हल्की ठंडक रही। बुधवार से फिर मौसम में तब्दीली आ गई है। तापमान में इजाफा होने से वातावरण गर्म हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज की तल्खी के बीच बादल भी घिरे रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अब मौसम पलटी नहीं मारेगा। गर्मी में दिनोंदिन इजाफा होता जाएगा। मार्च के अंत तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में लोग तेज गर्मी के लिए पहले से ही तैयार हो जाएं।
दिन अधिकतम न्यूनतम
----------------------------
शनिवार 33 18
रविवार 31 15
सोमवार 33 16
मंगलवार 35 20
बुधवार 38 21