फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से डाकघरों में मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन

झांसी। अब डाकघरों से आपको सिर्फ चिट्ठी-पत्री ही नहीं गंगाजल भी मिलेगा। मंडल के तीन डाकघरों में मंगलवार से गंगा जल की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके लिए डाकघरों में अलग से काउंटर भी खोले गए हैं। 250 मिली लीटर गंगाजल की बोतल की कीमत 30 रुपये रखी गई है।
हिंदू धर्म मेंगंगाजल का बड़ा महत्व है। सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से ही किया जाता है। इसके अलावा सभी धार्मिक अनुष्ठानों में भी गंगाजल का उपयोग किया जाता है। इस कारण हर घर में लोग गंगाजल रखना शुभ मानते हैं। सावन के महीने धार्मिक कार्यक्रम अधिक होने के कारण गंगाजल की मांग बढ़ जाती है। गंगा जल को लेने के लोगों कोे गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस सहित कई शहरों व धार्मिक स्थलों पर जाना पड़ता है। इस पर हजारों रुपये खर्च होते हैं। गंगाजल की मांग व महत्व अधिक होने के कारण डाक विभाग ने मंडल के सभी प्रधान डाकघरों में ऋषिकेश के गंगाजल की बिक्री करने का निर्णय लिया है जिससे लोगों को कम दामों में गंगाजल मिल सके। इसके लिए डाक विभाग ने मंगलवार से मंडल के ललितपुर, उरई व झांसी के प्रधान डाक घर में गंगाजल की बिक्री करने की व्यवस्था की है। गंगाजल की 250 मिली लीटर बोतल की कीमत 30 रुपये तय की गई है। हालांकि डाक विभाग ने अभी तीन सौ बोतलें ही मंगाईं हैं। मांग अधिक होने पर और बोतलें मंगाईं जाएंगी। गंगाजल की बिक्री के लिए डाकघरों में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक अनूप व्यास ने बताया कि डाक विभाग की इस पहल से लोगों को अपने शहर में ही कम दामों में गंगाजल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के महीने को देखते हुए डाकघर में गंगाजल की बिक्री शुरू की जा रही है, जो लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। डाकघरों में ऋषिकेश का ही गंगाजल मिलेगा।
उग्रसेन, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें