फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पर्चे पर दर्ज होंगे एंबुलेंस के नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पर्चे पर दर्ज होंगे एंबुलेंस के नंबर
विज्ञापन

झांसी। जनता को जागरूक करने के लिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के पर्चे पर एंबुलेंस 102, 108 व एएलएस के नंबर दर्ज होंगे। इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान अस्पताल तक लाने और ले जाने के लिए 108 व आकस्मिक स्थिति में 102 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इससे की मरीजों को इलाज की सुविधा जल्द ही मुहैया कराई जा सके लेकिन लोगों में जानकारी का अभाव होने कारण कम ही लोग इस सेवा का लाभ ले पा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने व जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के अलावा सीएचसी व पीएचसी में ओपीडी का पर्चा बनाने पर कर्मचारी उस पर मुहर लगाएंगे कि ‘सरकारी फ्री ऐंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। कॉल करें 108/102’ अंकित होगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि काफी समय से 102 व 108 संचालित हो रही है लेकिन लोगों को जागरूक करने के लिए ओपीडी के पर्चे पर ऐंबुलेंस का नंबर अंकित किया जाएगा जिससे की अधिक से अधिक लोगों को आकस्मिक नंबर की जानकारी हो सके। इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों के अलाव सीएचसी व पीएचसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कॉल लगते ही होती है लोकेशन ट्रेस
आकस्मिक स्थिति में 102 व 108 पर कॉल करने पर जीपीएस सिस्टम से तुरंत ही कॉल करने वाले की लोकेशन को ट्रेस कर एंबुलेंस मुहैया कराई जाती है। साथ ही एंबुलेंस की लोकेशन की भी निगरानी लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से होती है।
विज्ञापन

किसी भी एंबुलेंस को भेजा जा सकता है
आम तौर पर 108 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं के लिए व 102 दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए होती है लेकिन आकस्मिक स्थिति में किसी भी एंबुलेंस को मौके भेजा जाता है जिससे की गंभीर हालत पर मरीज को तुरंत ही उपचार मुहैया हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें