फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता एप पर शिकायत करें और समाधान पाएं

Wed, 08 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वच्छता एप पर शिकायत करें और समाधान पाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

नगर निगम में सफाई व्यवस्था अब मोबाइल एप के जरिये भी मानीटर की जाने लगी है। स्वच्छता एप डाउन लोड करने के बाद कोई भी व्यक्ति शहर में कहीं पर भी गंदगी की शिकायत यदि स्वच्छता एप पर करता है तो उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाता है। सफाई होने के बाद उस स्थान की फोटो भी शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर भेज दी जाती है, ताकि वह संतुष्ट हो सके।
शहर साफ- सुथरा रहे, केंद्र सरकार इस पर जोर दे रही है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। कई बार ऐसा होता है कि किसी स्थान पर महीनों गंदगी पड़ी रहती है, बार - बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। इससे लोगों में नगर निगम के प्रति अविश्वास होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सफाई को लेकर नगर निगम ने स्वच्छता एप लॉच किया है। इस एप के माध्यम से सफाई संबंधी कोई भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


इनसेट
-------

इस तरह होता है कार्य
स्वच्छता एप पर शिकायत करने के बाद संबंधित क्षेत्र के सफाई निरीक्षक के मोबाइल नंबर पर मैसेज आता है। इसके बाद संबंधित सफाई निरीक्षक क्षेत्र के सफाई हवलदार को सूचना देता है कि फंला जगह गंदगी पड़ी है, उसे साफ कराओ, जिस पर हवलदार संबंधित सफाई कर्मी को मौके पर भेजता है और सफाई कराता है। इसके बाद उसकी फोटो सफाई निरीक्षक के मोबाइल नंबर पर सेंड करता है। सफाई निरीक्षक उस फोटो को शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर सेंड करता है। जवाब में शिकायतकर्ता थैंक्यू अथवा अन्य इसी तरह का कमेंट सफाई निरीक्षक के मोबाइल नंबर पर पोस्ट करता है।

मोबाइल बन रहा बाधा
यूं तो मोबाइल का जमाना है, लेकिन बहुत से ऐसे सफाई हवलदार और सफाई कर्मी हैं जो या तो मोबाइल फोन उपयोग नहीं करते हैं, यदि करते भी हैं तो एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं होता है। इस कारण शिकायत के निस्तारण में देरी होती है। यदि सभी हवलदारों के पास एंड्रायड मोबाइल फोन हो जाए तो मोबाइल एप के जरिये सफाई सुविधा बेहतर मिलने लगेगी।
विज्ञापन


आप भी भेज सकते हैं राय
और बेहतर सफाई कैसे रखी जा सकती है, इसके लिए महानगर का कोई भी व्यक्ति सुझाव दे सकता है। वह वेबसाइटswachh-sarvekshan.in पर अपनी राय दे सकते हैं। राय देने के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कम्यूनिटी टायलेट हैं या नहीं, यदि हैं तो उनकी क्या स्थिति है, स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के लिए और क्या किया जा सकता है, आसपास डस्टबिन है या नही, यदि है तो उसमें कचरा डालने वालों की क्या स्थिति है, क्या कोई इसके लिए गंभीर है, लोग गंभीर कैसे हों, पेशाब घर हैं या नहीं। 

1069 पर दे सकते हैं मिस्ड काल 
1069 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड काल देकर कोई भी व्यक्ति स्वच्छता को लेकर अपने सुझाव दे सकता है।

सफाई और बेहतर की जाएगी
सफाई बेहतर हो, इसके लिए नगर निगम पूरा प्रयास कर रहा है। आम नागरिक इसमें सहयोग देकर शहर को साफ  सुथरा बनाने में सहयोग दे सकते हैं।
- राकेश साहू
आईटी एक्सपर्ट नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें