फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह घर में मेहमान, गाड़ी बाहर, सड़क जाम

Tue, 11 Dec 2018 02:00 AM IST
jhansi
विज्ञापन
parking problems - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सहालगी सीजन में सड़कों पर लोगों की मुसीबत बढ़ी हुई हैं। विवाह घरों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से गाड़ियां सड़कों पर खड़ी होती हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और जाम लगता है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इससे लोगों का समय तो जाया होता ही है, साथ ही गाड़ियों के धुएं की वजह से प्रदूषण भी बहुत होता है। बावजूद, समस्या के समाधान की दिशा में कोशिशें नहीं हो रहीं हैं।
विज्ञापन

विवाह घरों में पार्किंग स्थल बने हुए हैं, लेकिन वे नाम भर के ही हैं। क्योंकि, उनकी क्षमता इतनी कम है कि कुछ ही गाड़ियों खड़ी होने से पार्किंग फुल हो जाती है। इस कारण ज्यादातर मेहमान सड़क पर ही गाड़ी पार्क करते हैं। सड़क पर पार्किंग की एक और वजह ये है कि मेहमानों को कई शादियों में जाना पड़ता है, यदि पार्किंग में गाड़ी खड़ी करेंगे तो गाड़ी अंदर फंसने की संभावना रहती है। इसलिए सड़क अपनी समझकर वह शान से किनारे पर गाड़ी टिका देते हैं। देखादेखी में दूसरे मेहमान भी अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे ही पार्क करते हैं। विवाह घर संचालकों से यदि कहो तो वे तर्क देते हैं कि पार्किंग है, गार्ड भी लगे हुए हैं। गाड़ियां पार्किंग स्थल पर ही खड़ी होती हैं। कुछ लोग बाहर खड़ी कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम लगता है और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस की जाम में फंस जाती है, जिससे बहुत तकलीफ होती है।

मंडलायुक्त भी नहीं दिला सके छुटकारा
तत्कालीन मंडलायुक्त के राममोहन राव ने विवाह घरों में पार्किंग स्थल की जांच करने के निर्देश दिए थे तथा जेडीए के सभी अवर अभियंताओं को अपने- अपने क्षेत्र में विवाह घर संचालकों को नोटिस जारी करने के लिए कहा था, ताकि सभी पार्किंग स्थल के लिए जगह छोड़ दें और गाड़ियों को पार्किंग स्थल में खड़ी करें। कुछ दिनों तक जांच अभियान चला, लेकिन फिर ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


बारातें लगाती हैं जाम
न केवल सड़क पर गाड़ियों से जाम लगता है, बल्कि बारातें भी जाम लगाती हैं। खुली सड़क पर आतिशबाजी होती है, बाराती झूमते हुए नाचते चलते हैं और पूरी सड़क घेर लेते हैं। इससे जाम के हालात बन जाते हैं। वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी होती है।

शोर भी हो रहा है खूब
नियमानुसार रात के दस बजे बाद साउंड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लेकिन, ये नियम कागजी भर बनकर रह गया है। शादियों में कई विवाह घरों में देर रात तक डीजे बजते रहते हैं और जमकर शोरशराबा होता है। सोमवार की रात भी नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। न तो किसी को नियमों को मानने की परवाह रही और न ही किसी को पालन कराने की।

विवाह घरों पर होगी कार्रवाई
सभी विवाह घरों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। सड़क पर पार्किंग नहीं बनाई जा सकती है। इसके अलावा रात दस बजे बाद साउंड का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले विवाह घरों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
- रामप्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट

पार्किंग का हो बंदोबस्त
हर विवाह घर में पार्किंग का बंदोबस्त होना चाहिए। जितना बड़ा विवाह घर, उतनी बढ़ी पार्किंग बनाई जानी चाहिए। सड़कों पर वाहन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- शैलेंद्र तिवारी, बीयू कैंपस

बारातों के लिए हो नियम
सड़कों पर बारातें घंटों जमी रहती हैं। बाराती थिरकते रहते हैं और गाड़ियों के पहिये थमे रहते हैं। बारात निकालने का भी नियम बनाया जाना चाहिए। समय होना चाहए।
विज्ञापन

- अभय, निवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें