फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर फिर से फर्राटा भरेगी गतिमान एक्सप्रेस: एक अप्रैल से संचालन शुरू, लॉकडाउन के चलते कर दिया था बंद

Wed, 31 Mar 2021 07:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

  • आगरा, ग्वालियर व झांसी आने वाले सैलानियों के लिए खास ट्रेन 
  • शुक्रवार को छोड़कर होगी संचालित 
  • एक साल बाद भरेगी फर्राटा
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल बाद गतिमान एक्सप्रेस फिर पटरी पर फर्राटा भरती नजर आएगी। लॉकडाउन के चलते एक साल पहले बंद कर दिया गया था, जिसका दोबारा संचालन एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। आगरा, ग्वालियर व झांसी आने वाले सैलानियों के लिए यह ट्रेन खास है।
विज्ञापन


पिछले साल कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन लगने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस को भी बंद कर दिया गया था। एक साल बाद 1 अप्रैल से ट्रेन नंबर 12050 व 12049 गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन 30 जून तक शुक्रवार को छोड़कर संचालित होगी। 

ट्रेन नंबर 12050 हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 8:10 बजे चलकर 9.50 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। 9.55 बजे आगरा से चलकर 11.07 बजे ग्वालियर और दोपहर 12.35 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 12049 झांसी से दोपहर 03.05 बजे चलकर 04.03 बजे ग्वालियर, 05.40 बजे आगरा और रात 07.30 बजे हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


गतिमान एक्सप्रेस आगरा, ग्वालियर व झांसी आने वाले सैलानियों के लिए खास ट्रेन मानी जाती है। एक साल से ट्रेन बंद होने के चलते रेलवे को भी खासा घाटा हुआ। अब 1 अप्रैल से पुन: यह ट्रेन पटरी पर फर्राटा भरती नजर आएगी। रेलवे ने इसे चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें