झांसी। गैस सिलिंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं को अब दिक्कत नहीं होगी। भारत गैस कंपनी ने गैस सिलिंडर बुक कराने के लिए मिस्ड कॉल सेवा शुरू की है। जिसके जरिए उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
भारत पेट्रोलियम ने लॉकडाउन के दौरान गैस सिलिंडर बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने की तमाम कवायदें की हैं। इसमें व्हाट्सएप, आईवीआर कॉलिंग, एसएमएस सुविधा का लोग अभी तक उपयोग करते हैं। अब मिस्ड कॉल सर्विस के तहत कंपनी ने
नंबर जारी किया है। उपभोक्ताओं को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से कंपनी के नंबर 7710955555 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद रिफिल बुक हो जाएगी और सिलिंडर बुक होने का संदेश आ जाएगा। जय मां वैष्णो भारत गैस सकरार की संचालक सोनम ने बताया कि उपभोक्ता मिस्ड कॉल से सिलिंडर बुक कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।